इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रूसी सैनिक फिल्म ‘शहीद’ का गाना ‘ऐ वतन’ गाते दिख रहे हैं। इस दौरान रूसी सेना के अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
मोहम्मद रफी द्वारा गाया यह गीत ‘ऐ वतन…’ 1965 में रिलीज हुआ था। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर आधारित 1965 की हिंदी फिल्म ‘शहीद’ का यह गाना आज भी लोगों की जुबां पर है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित सबसे प्रमुख भारतीय देशभक्ति फिल्मों में से एक, यह केवल कश्यप द्वारा निर्मित और एस राम शर्मा द्वारा निर्देशित की गई है।
#WATCH Russian military cadets sing- "Ae watan, Humko Teri Kasam," song at an event in #Moscow (Source: Indian Army) pic.twitter.com/cjNGZblLeg
— ANI (@ANI) November 30, 2019
इस फिल्म में मनोज कुमार, कामिनी कौशल, प्राण, इफ्तिखार, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी और अनवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। संगीत प्रेम धवन का है। शहीद मनोज कुमार की पहली देशभक्ति फिल्म थी। इसके बाद उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रांति जैसी फिल्में आईं।